file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दुःखद – मंडी लडभड़ोल में कार खाई में गिरने से 6 युवाओं की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम, CM सुक्खू ने जताया गहरा शोक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार देर रात हुए इस भीषण हादसे में छह युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को हादसे का पता चलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार लडभड़ोल बाजार के समीप पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सभी छह युवक मंगलवार रात सिमस गांव में एक समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। देर रात तक जब युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह सड़क किनारे वाहन के टूटे हुए हिस्से दिखाई देने पर स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद खाई में तलाश करने पर दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी और पुलिस को सूचना दी गई।


हादसे की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी छह युवाओं के शव खाई से बाहर निकाले। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की पहचान आयुष राय, अनुज कुमार और यश राय निवासी सिमस, पंकज कुमार और अर्णव ठाकुर निवासी गवाला तथा आदित्य कुमार निवासी दरोब के रूप में हुई है। इनमें चार नाबालिग बताए जा रहे हैं। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जोगिन्दरनगर भेजे गए।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई संवेदना
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
एक साथ छह चिराग बुझने से क्षेत्र में शोक
इस दर्दनाक हादसे के बाद लडभड़ोल और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। एक साथ छह युवाओं की असमय मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दुर्घटनास्थल के समीप क्रैश बैरियर लगाने की मांग भी उठाई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अगले वर्ष से हल्दी का MSP 150 से बढ़ाकर 170 रुपये और गेहूं का 80 से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति किलो किया जाएगा- सुक्खू

Wed Nov 18 , 2026
हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्रीवित्तीय नुकसान के बावजूद किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार सीधे उनके हाथों में पहुंचा रही है पैसाः मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लाभार्थियों से किया संवाद एप्पल न्यूज़, धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू […]

You May Like

Breaking News