file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शिमला के नवभार में 6 ग्राम चिट्टे के साथ संजौली के 3 युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ईस्ट की टीम ने नवभार में तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, टीम स्टोक्स भवन लिंक रोड नाभाबार में गश्त पर थी। इस दौरान सड़क किनारे तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में तीनों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने इस मामले में संजू (22) पुत्र शंकर, सूरज (30) पुत्र जंग बहादुर और अर्जुन (22) पुत्र वीर बहादुर, तीनों निवासी संजौली, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News