IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

जिला परिषद किन्नौर की बैठक में 2016 से लंबित विभिन्न मामलों पर चर्चा, 15वें वित्त आयोग से अब तक खर्चे 1.73 करोड़- चारस

एप्पल न्यूज़, रिकोंगपिओ

जिला परिषद किन्नौर की बैठक यहां जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निहाल चारस ने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जिला परिषद के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पूरा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। बैठक में वर्ष 2016 से लंबित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई तथा इस दौरान 20 मदों पर चर्चा कर निपटान सुनिश्चित बनाया गया।


बैठक में सभी सदस्यों ने एक मद से प्रस्ताव पास किया कि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में खाली पदों को भरने का आग्रह प्रदेश सरकार से किया जाए। साथ ही सदस्यों ने मनरेगा सामग्री राशि उपलब्ध करवाने का भी मामला उठाया तथा कहा कि राशि के उपलब्ध न होने से मनरेगा कार्यों में विलंब हो रहा है।
बैठक में 01 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक जिला परिषद के वार्षिक आय-व्यय को भी सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से पारित किया। बैठक में बताया गया कि 15वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद को एफ.सी.सी ग्रांट के तहत 3,12,50,652 रुपये का बजट प्राप्त हुआ जिसमें से अब तक 1,72,39,986 रुपये व्यय किए जा चुके हैं।  
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला पंचायत अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर ने किया।
बैठक में जिला परिषद सदस्यों सहित पंचायत समिति कल्पा के अध्यक्ष गंगा राम तथा पंचायत समिति निचार की अध्यक्षा राजवंती सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में लिया भाग फिर। किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण

Sun May 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिल्ली मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन का शुभारम्भ किया और उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के […]

You May Like

Breaking News