जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में लिया भाग फिर। किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन का शुभारम्भ किया और उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।


राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन देश के नागरिकों को त्वरित न्याय प्रदान करने के प्रयासों के प्रभावी समन्वय के लिए आयोजित किया जाता है। एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान कार्यपालिका और न्यायपालिका इस दिशा में प्रयासों के तालमेल के लिए साझा आधार खोजने के तरीकों पर चर्चा करते हैं।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू और भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफ़ीक, प्रधान सचिव गृह भरत खेड़ा और प्रधान सचिव विधि राजीव भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति एस्टेट में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया।
संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल का विस्तृत विवरण है। इसका लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशंसनीय पहल हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों विशेषकर युवाओं में जागरूकता पैदा करने में दूरगामी भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के गौरवशाली जीवन और प्रयासों के बारे में जानने के लिए सभी को संग्रहालय का भ्रमण करना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति में विश्वास रखती है : जम्वाल

Sun May 1 , 2022
कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति में विश्वास रखती है : जम्वाल एप्पल न्यूज़, शिमला गौर हो कि गत दिनों भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल ने कहा था कि कांग्रेस में नए अध्यक्ष के बनने से पता चलता है कि कांग्रेस केवल वंशवाद की राजनीति में विश्वास रखती है।  यह […]

You May Like