IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अग्निहोत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में घायल हरोली के वीर सपूतों का जाना कुशलक्षेम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ऊना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा गांव निवासी सिख रेजिमेंट के जवान गुरनाम सिंह उर्फ ‘रोमी’ के परिजनों से मंगलवार को भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। वर्तमान में दोनों वीर जवान आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में उपचाराधीन हैं।


ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हुए उप निरीक्षक व्यास देव के घर पर पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी परमजीत कौर से मुलाकात की और पूरे प्रदेश की ओर से उनके साहस को नमन किया।

उन्होंने कहा कि व्यास देव ने अद्वितीय पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। हमले में एक टांग गंवाने के बावजूद उनका साहस पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।


इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री छेत्रा गांव पहुंचे और सिख रेजिमेंट के घायल जवान गुरनाम सिंह के परिजनों पिता जोगिंदर सिंह, माता जगमोहन कौर व पत्नी गुरप्रीत कौर से भेंट कर गुरनाम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह सरीखे वीरों का समर्पण देश की असली ताकत है, जिसे प्रदेश सदैव नमन करता रहेगा।


उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दोनों जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता की प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, पवन ठाकुर और बाथू ग्राम पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

गंभीर बीमारी से पीड़ित जगदीश चंद को KKC चेयरमैन राजीव राणा ने दी आर्थिक सहायता

Wed May 14 , 2025
एप्पल न्यूज, भोरंज हमीरपुर  असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने भोरंज विधानसभा से टिक्कर खतरियां निवासी जगदीश चंद को आर्थिक सहायता प्रदान कर एक संवेदनशील और मानवीय पहल की मिसाल पेश की है। जगदीश चंद, जो कि गेंग्रीन बीमारी से पीड़ित होकर […]

You May Like

Breaking News