file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

IGMC में 2016 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन, सरकार से रोजगार की कर रहे मांग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आइजीएमसी में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 2016 बैच के इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को आइजीएमसी परिसर में प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने बैनर व बोर्ड लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इंटर डॉक्टरों की मांग है कि 6 मई को उनका टर्न पूरा हो रहा है। सरकार ने उनके लिए रोजगार का कोई प्रावधान नहीं किया है। जिसको लेकर डॉक्टरों में रोष है।

डॉ रजत ने बताया कि 2016 के लगभग 300 डॉक्टर है जिनका 6 मई को प्रशिक्षण टर्म पूरा हो रहा है। सरकार ने उन्हें रोजगार देने का दावा किया था लेकिन अभी तक कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

उनका कहना था कि प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की पोस्ट खाली पड़ी है लेकिन सरकार पद नहीं भर रही है।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 6 महीने से सरकार के संपर्क में है। स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से मिले हैं। जिसके बाद आश्वासन दिया गया था कि उनका कार्य पूरा होने पर उन्हें रोजगार दे दिया जाएगा लेकिन 2 दिन बचे हैं।

सरकार की तरफ से कोई भी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में उन्हें भी सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे 300 डॉक्टरों का चरण पूरा हो चुका है ऐसे में ही रोजगार की तलाश है प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है लेकिन सरकार डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में तृतीय श्रेणी भर्तियों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त, अब परीक्षा 85 नहीं 100 नंबर की होगी

Wed May 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने तृतीय श्रेणी मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर परीक्षा 85 से 100 नंबर की कर दी है। इससे परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। इस व्यवस्था से उन बच्चों को फायदा होगा जिन्होंने रिटन टेस्ट में ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। […]

You May Like

Breaking News