file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पैरा स्पोर्ट्स नेशनल खेलो में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्यांग खिलाड़ियों को उपायुक्त बिलासपुर ने किया सम्मानित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

बिलासपुर जिला में उपायुक्त पंकज राय ने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि पेरा स्पोर्ट नेशनल गेम्स तंजावुर तमिलनाडु में  3 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक  आयोजित की गई जिसमें प्रदेश की 6 महिला दिव्यांग खिलाड़ियों ने  भाग लिया जिसमें उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का रास्ता तय किया।
इस प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर की दो खिलाड़ियों रचना शर्मा , रेणु गौतम , किन्नौर की माला भक्ति , शिमला की सोनिका , सिरमौर की सुमन तथा मंडी की शशि ठाकुर ने भाग लिया।

????????????????????????????????????


जिला बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय ने बिलासपुर की रचना शर्मा, रेणु गौतम तथा किन्नौर की माला भक्ति को शॉल और टोपी से सम्मानित किया।

उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगों की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग का सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त ने बिना किसी के क्वार्टर फाइनल तक का रास्ता तय करने वाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें आश्वासनए भी दिया कि उन्हें बिलासपुर में आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी प्रतिभा को और निखारा जा सके।
  इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ निधि पटेल , एसडीएम अभिषेक गर्ग,  
अध्यक्षा अस्पताल कल्याण शाखा रेड क्रॉस सोसाइटी अनुपमा राय, प्रदेश दिव्यांग कल्याण प्रदेश महासचिव दिव्यांग कल्याण संघ, जगदीश ठाकुर, दिव्यांग कल्याण सदस्य विनोद राम रतन भी उपस्थित थे

Share from A4appleNews:

Next Post

पैराग्लाइडिंग ने बदली बीड़-बिलिंग की तकदीर, <strong><br>हजारों लोगों के लिए खुले स्वरोजगार के द्वार</strong>

Fri Feb 10 , 2023
एप्पल न्यूज़, पालमपुर जिला कांगड़ा का बीड़-बिलिंग घाटी ऐसा क्षेत्र है जिसकी तकदीर और तस्वीर पैराग्लाइडिंग से बदली है। बीड़-बिलिंग के युवाओं ने पैराग्लाइडिंग को ही रोजगार के रूप में अपनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। आसमान को मानवपरिंदों से गुलजार रखने वाले इस क्षेत्र के लगभग हर घर से पैराग्लाइडर […]

You May Like

Breaking News