file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, 7.41 करोड़ से एशिया की सबसे लंबी “जिपलाइन” का होगा निर्माण

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले की सुंदर धौलाधार घाटी के नड्डी में एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना विकसित करने का निर्णय लिया है।

4.3 किलोमीटर लंबी नड्डी जिपलाइन परियोजना की अनुमानित लागत 7.41 करोड़ रुपये है और इसे ऐतिहासिक साहसिक पर्यटन पहल के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना में चार स्टेशन होंगेकृ गल्लू (प्रारंभिक बिंदु), बल गांव, नड्डी और मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)। यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी। इस परियोजना को 36 माह की अवधि में पूरा करने का प्रस्ताव है।


यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने, साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटकों को आकर्षित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

BSNL स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर ज्यूरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

Mon Feb 16 , 2026
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी /शिमला बीएसएनएल विभाग, झाकड़ी द्वारा थाना झाकड़ी, जिला शिमला में शिकायत दर्ज करवाई गई कि उनके स्टोर से केबल तार एवं स्क्रैप कॉपर चोरी हो गया है। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉपर धातु को बेचने की नीयत से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। […]

You May Like

Breaking News