BSNL स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर ज्यूरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी /शिमला

बीएसएनएल विभाग, झाकड़ी द्वारा थाना झाकड़ी, जिला शिमला में शिकायत दर्ज करवाई गई कि उनके स्टोर से केबल तार एवं स्क्रैप कॉपर चोरी हो गया है। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉपर धातु को बेचने की नीयत से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस थाना झाकड़ी द्वारा तत्परता एवं सक्रियता से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में अभियोग संख्या 12/2026 दिनांक 15-02-2026, धारा 331(4), 305, 3(5) भा०न०सं० के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:
हितेश कुमार उर्फ पियूष, पुत्र शेर सिंह, निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 19 वर्ष।

विशाल, पुत्र सुदर्शन कुमार, निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 22 वर्ष।

दोनों आरोपियों को दिनांक 15-02-2026 को पुलिस थाना झाकड़ी द्वारा विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों को पुलिस थाना झाकड़ी द्वारा आज दिनांक 16-02-2026 को माननीय अदालत ACJM साहिब, रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा। शीघ्र ही चोरी हुए सामान की बरामदगी आरोपियों से करवाई जाएगी।

जिला पुलिस शिमला आम जनता को आश्वस्त करती है कि चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

आम नागरिक अपने वाहन एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें तथा किसी भी संदिग्ध या संज्ञेय घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से आरंभ, मात्र 3 मिनट में सम्बोधन, पैरा 3 से 16 नहीं पढ़े

Mon Feb 16 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। हालांकि इस बार राज्यपाल का अभिभाषण चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि उन्होंने केवल प्रारंभिक दो पैरा पढ़े और लगभग तीन मिनट के भीतर अपना संबोधन समाप्त कर दिया।राज्यपाल […]

You May Like

Breaking News