IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार ने किए 5 IAS अधिकारियों के तबादले, अनुराग चंदर शर्मा DC कुल्लू तैनात

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश दिए गए हैं। संक्षेप में विवरण इस प्रकार है:

  1. आशीष सिंहमार, IAS (2008 बैच)
    सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस) के रूप में कार्यरत रहेंगे।
    मुख्यमंत्री के सचिव (II) का दायित्व भी संभालेंगे।
    डिजिटल टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस, एसएडी, एसडब्ल्यूडी, संसदीय कार्य, वित्त, योजना और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग देखेंगे।
    एसएडी, एसडब्ल्यूडी व संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
    राकेश कंवर (IAS 2007) से यह अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।
  2. अरिंदम चौधरी, IAS (2014 बैच)
    वर्तमान में प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी, शिमला।
    एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड व जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार भी।
    अब इन्हें निदेशक (कार्मिक एवं वित्त), एचपीएसईबीएल, शिमला नियुक्त किया गया है।
  3. विनय सिंह, IAS (2015 बैच)
    निदेशक, बागवानी, हिमाचल प्रदेश।
    साथ ही प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी, शिमला।
    एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन और एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  4. टोरुल एस. रवीश, IAS (2016 बैच)
    उपायुक्त, कुल्लू से स्थानांतरित।
    अब एचपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, शिमला की प्रबंध निदेशक नियुक्त।
    साथ ही जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी।
  5. अनुराग चंदर शर्मा, IAS (2016 बैच)
    निदेशक (कार्मिक एवं वित्त), एचपीएसईबीएल से स्थानांतरित।
    अब उपायुक्त, कुल्लू जिला नियुक्त।
    यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Share from A4appleNews:

Next Post

भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल की एक राज्यसभा सहित देश की 37 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम किया घोषित, 16 को मतदान

Wed Feb 18 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलानई दिल्ली, 18 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे राज्यसभा (Council of States) के 37 सदस्यों की रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये सदस्य 10 राज्यों से निर्वाचित हैं और उनका कार्यकाल […]

You May Like

Breaking News