HP-SDRF की टीम ने राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8वीं बटालियन परिसर में 9 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

प्रतियोगिता में देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हिमाचल की टीम ने बाजी मारी।


इस दौरान टीम ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए मात्र 41 मिनट के रिकॉर्ड समय में प्रतियोगिता को पूरा किया, जो उनकी उत्कृष्ट तैयारी, तकनीकी दक्षता और संचालन क्षमता को दर्शाता है।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल जबकि तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल की टीम रही।
इस अवसर पर एसएसपी SDRF अर्जित सेन ठाकुर, आईपीएस को यह ट्रॉफी गोविंद मोहन, केंद्रीय गृह सचिव द्वारा पियूष आनंद, महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव और नई पहचान मिली है।
लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल ने स्वयं को देश की सबसे सक्षम और उत्कृष्ट राज्य आपदा मोचन बलों में शामिल कर लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में "थिएटर" और "पार्किंग" का निर्माण, HPUJ ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Thu Mar 12 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहररामपुर बुशहर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शहर में आधुनिक थिएटर और पार्किंग निर्माण की मांग उठी है। इस संबंध में हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, शिमला जिला इकाई की ओर से उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर बुशहर को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने प्रशासन से […]

You May Like

Breaking News