अनुशासनहीनता करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

5

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के अग्रणी संगठनों में आपसी तालमेल पर जोर देते हुए कहा है कि सभी अग्रणी संगठन पार्टी की असली ताकत है।उन्होंने सभी को अनुशासन में रहते हुए पार्टी की मजबूती से काम करने को कहा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के अग्रणी संगठनों के प्रदेश प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने उन्हें सलाह दी कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठन में किसी भी नियुक्ति से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी नियुक्तियों की पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी भेजी जानी चाहिए।

राठौर ने कहा कि संगठन के जो भी कार्यक्रम हो उसकी पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास होनी चाहिए।
राठौर ने प्रमुखों से कहा कि वह अपने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सुनिश्चित करें कि पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया या सोशल मीडिया में अनाप शनाप बयानबाजी न करें।
राठौर ने कहा कि वह पार्टी के सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश देंगे कि भविष्य में पार्टी के सभी कार्यक्रमों में पार्टी के सभी अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाए।उन्होंने प्रमुखों से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को आगे लाने का आह्वान किया।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

चौपाल, टूटू और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक को छोड़कर शिमला के अन्य ब्लॉक में पंचायत चुनाव की अनुमति

Tue Dec 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला जिला और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक में प्रधान पदों में रोस्टर में गड़बड़ी को लेकर याचिका पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई। जिसमे शिमला के चौपाल, टूटू ब्लॉक और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक पर कल हाई कोर्ट में बहस होगी। शिमला जिला के अन्य ब्लॉक […]

You May Like

Breaking News