IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पेड़ ने बचाई 3 जिंदगियां, शिमला के समरहिल में HRTC बस हादसा

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के समरहिल में HRTC के8 बस दुर्घटग्रस्त हो गई। सुबह खरीद साढ़े दस बजे हुए इस बस हादसे में परिचालक को हल्की चोटें आई जबकि अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

घटना शुक्रवार सुबह की है जब यह बस सुबह 9.45 बजे शिमला से धारकुफर रूट पर थी। अचानक समरहिल में मोड़ पर स्टियरिंग फ्री हो गया और बस पहाड़ी से नीचे फिसल गई।

ये तो गनीमत थी कि चीड़ का एक बड़ा पेड़ बस के लिए जीवनदाता बन गया अन्यथा बस के परखच्चे उड़ जाते और सवारियों की जान जा सकती थी।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और एक अन्य यात्री स्वर थे। बस के अचानक अनियंत्रित होकर गिरने से परिचालक सम्भल नहीं पाया जिसे हल्की चोटें लगी है। राहत व बचाव कार्य के तहत घायल को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया।

गौर हो कि कल ही चाक संघ ने परिवहन नॉम पर आरोप लगाया थ कि खटारा बसों के कारण यात्रियों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। मंडी में हुआ हादसा भी उसका एक उदाहरण था। आउट आज फिर स्टीयरिंग फ्री होने से एक और हादसा हो गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

1.95 लाख करोड़ से ग्रामीण आवास योजना में अब तक बने 2.52 लाख पक्के मकान, जन भागीदारी हो पाया सम्भव- कश्यप

Fri Apr 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया है । देश भर में जन – जन की भागीदारी से ही तीन करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण […]

You May Like

Breaking News