केवल सिंह ने की उत्तराखंड के CM धामी से मुलाकात, हिमाचल के आत्मनिर्भर मॉडल की पूरे देश में चर्चा

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, देहरादून

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को देहरादून में आयोजित एशियन सब-जूनियर व जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से औपचारिक भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि हिमाचल के शक्तिपीठों और उत्तराखंड के धामों में देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिससे इन दोनों पहाड़ी राज्यों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास को लेकर कृतसंकल्प है और राज्य का आत्मनिर्भर मॉडल आज अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा है।

इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन योजनाओं और विकास मॉडल की विस्तृत जानकारी दी तथा दोनों राज्यों के लिए एक संयुक्त प्रारूप तैयार करने पर चर्चा की, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ें।

पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल की सुख आश्रय योजना की सराहना की और सुक्खू सरकार के प्रयासों को बेहतरीन बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल के आत्मनिर्भर मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है और देश की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की योजनाओं की प्रशंसा की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब 'पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर होगी हिमाचल PWD रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग

Tue May 6 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में अब लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृहों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी, जिससे आम लोगों को कमरा लेने में पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा जारी नई व्यवस्था के तहत अब बुकिंग के समय कुल किराए की […]

You May Like