IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में VHP रामपुर बुशहर ने हत्यारों को सजा व पी एफ आई पर प्रतिबन्ध हेतु sdm रामपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

एप्पल न्यूज़, शिमला

विश्व हिन्दू परिषद रामपुर ने कर्नाटक के शिमोगा में 20 फरवरी को बजरंग दल कार्यकर्ता कि हत्या के विरोध में हत्यारो को फांसी की सजा व पी एफ आई पर प्रतिबन्ध हेतु sdm रामपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को विभाग मंत्री अनिता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने प्रेस को जारी एक वक्तव्य में दी।
विष्णु शर्मा ने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या से देश का सम्पूर्ण हिन्दू समाज आहत है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पी.ए्फ.आई. के गुंडों द्वारा केवल इस लिए कर दी क्योंकि उसने हिजाव के विरोध में सोशल मिडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद से ही बजरंग दल के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी।

इसके परिणाम स्वरूप विशेष समुदाय के बदमाशों ने जिसमें पी.एफ.आई के कार्यकर्ता भी शामिल थे, उसे दौड़ा-दौड़ा कर धारदार हथियारों से बुरी तरह घायल कर मौत के घाट उतार दिया।


कोई प्रथम अवसर नहीं है जब मुस्लिम समुदाय की भीड़ द्वारा राष्ट्र को प्रथम मानने वाले अपनी सनातन संस्कृति के लिए आबाज उठाने बाले कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इससे पूर्व भी देश के विभिन्न स्थानों में ऐसे कई राष्ट्रभक्त लोगों की हत्या मुस्लिम हिसंक भीड़ के द्वारा की गई, जिससे कि देश में डर और अराजकता का बातावरण बनाया जा रहा है।
हम हत्या के दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते है, तथा इस हत्या में संलिप्त मुस्लिम संगठन पी.एफ.आई. (पापुलर फ्रंट आॅफ इंडिया) जैसे सभी आतंकी संगठनों पर भी पूर्ण प्रतिबंध की मांग करते है। जिससे भविष्य में इस प्रकार की कोई हिंसक घटना न हो, क्योंकि यह लोकतांत्रिक देश है जो संविधान से चलेगा शरियत के अनुसार नही।
हमने राष्ट्रपति महोदय से इस मामले में हस्तक्षेप कर केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार को उचित दिशा निर्देश जारी करें, जिससे बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा तथा उसके परिवार व सम्पूर्ण समाज को न्याय मिल सके तथा देश विरोधी अराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अबसर पर विहिप विभाग मंत्री अनिता, विभाग संगठन मंत्री विनोद कुमार, रामपुर नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, रामपुर बजरंग दल संयोजक अनूप शर्मा, नगर सुरक्षा प्रमुख जोगिंदर शर्मा, बजरंज दल कार्यकर्ता सुशील शर्मा, सुधीर भारद्वाज तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की सकुशल हिमाचल वापसी के लिए सरकार प्रयासरत- जयराम

Mon Feb 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता तथा यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के साथ वर्चुअल […]

You May Like

Breaking News