IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

MC चुनावों में 22 पर भाजपा का कब्जा, 6 पर सिमटी कांग्रेस, अपने ही घर नारकंडा को भी नहीं बचा पाए कुलदीप राठौर- BJP

1
file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_00000000084461f99789bb98593b9788 (1)
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा का 22 नगर निकायों पर कब्जा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में नगर परिषद देहरा, नगर परिषद नूरपुर, नगर परिषद नगरोटा बगवां और नगर पंचायत शाहपुर पर भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है, इसी प्रकार जिला कुल्लू में नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर एवं नगर पंचायत बंजार, जिला चंबा में नगर परिषद चंबा ,जिला हमीरपुर में नगर परिषद हमीरपुर एवं नगर पंचायत भोटा, जिला मंडी में नगर परिषद सुंदरनगर, जिला सोलन में नगर परिषद बद्दी, नगर परिषद नालागढ़, जिला शिमला में नगर पंचायत नारकंडा ,नगर पंचायत जुब्बल, जिला बिलासपुर में नगर परिषद बिलासपुर, नगर पंचायत शाहतलाई, जिला ऊना में नगर परिषद संतोखगढ़, नगर पंचायत दौलतपुर, नगर पंचायत गगरेट, जिला सिरमौर में नगर परिषद नाहन, नगर पंचायत राजगढ़ में भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों विजय प्राप्त कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक 10  नगर पंचायत एवं 12 भाजपा समर्थित नगर परिषद भाजपा की बन चुकी है । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर अब स्पष्ट करें कि कांग्रेस की स्थिति हिमाचल प्रदेश में क्या है, अब कांग्रेस के दावे कहाँ गए, उनके खुद के गृह क्षेत्र नारकंडा में नगर पंचायत में भाजपा का कब्ज़ा हो गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनावों में सभी दावे हवा-हवाई हो गए हैं। जिस प्रकार से चुनाव आगे बढ़ रहा है उसे स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा ने पंचायतीराज चुनावों में अपना बहुमत साबित किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपनी खुद की वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है।
इन चुनावों में जिस प्रकार से भाजपा को भारी बहुमत मिल रहा है वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीतियों पर मोहर है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार उत्तम कार्य कर रही है और पिछले 3 वर्ष में सभी वर्गों का एक समान विकास हुआ है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओं का लाभ बूथ स्तर पर सभी घरों तक पहुंचा है। जिस प्रकार से यह प्रचंड बहुमत मिल रहा है इससे यह स्पष्ट होता है कि 2022 में पुनः भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश में बनने वाली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायत चुनाव- द्वितीय चरण में हिमाचल की 1208 पंचायतों में 80% मतदान, सर्वाधिक नालागढ़ की नन्दपुर पंचायत में 96%

Tue Jan 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश की 1208 ग्राम पंचायतों में आज पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुए। राज्य मुख्यालय में प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस निर्वाचन में 75 कोविड-19 रोगियों व पृथकवास मतदाताओं ने मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन […]

You May Like

Breaking News