ब्रेकिंग-हाइकोर्ट के DGP संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, बने रहेंगे DGP

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल के DGP संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

बुधवार को हुई सुनवाई में SC ने हाईकोर्ट को कहा कि संजय कुंडू को भी पक्ष रखने का मौका दिया जाए। कुंडू के वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी थी कि हाईकोर्ट ने उन्हें नहीं सुना।

इस पर SC ने कहा कि रिकॉल एप्लीकेशन को 2 हफ्ते के भीतर निपटाया जाए। तब तक संजय कुंडू अपने पद पर बने रहेंगे।

हिमाचल हाईकोर्ट में कल इस मामले की सुनवाई होनी है। 3 दिन पहले ही संजय कुंडू ने हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों को SC में चुनौती दी थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय "गणतंत्र दिवस" समारोह

Wed Jan 3 , 2024
अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश एप्पल न्यूज़,शिमलाराज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक बैठक […]

You May Like

Breaking News