file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, 6 अफसरों की नई तैनाती

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 6 अधिकारियों के तबादले व तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अधिसूचना कार्मिक विभाग (Appointment-IV) द्वारा जारी की गई है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
रमन घरसंगी (HPAS-2017)
को अतिरिक्त निदेशक, पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज, चंबा नियुक्त किया गया है।


साथ ही वे सहायक आयुक्त से उपायुक्त, चंबा का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे अपराजिता चंदेल के अवकाश काल में। विकास जम्वाल (HPAS-2019)
को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, ब्यास डैम परियोजना (फतेहपुर) से स्थानांतरित कर
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), कांगड़ा एट धर्मशाला बनाया गया है।
केशव राम (HPAS-2022)
को संयुक्त निदेशक, जेएलएन मेडिकल कॉलेज, चंबा के पद से हटाकर कार्मिक विभाग, शिमला में आगामी तैनाती हेतु रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
रमेश कुमार (HPAS-2024)
को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम पालमपुर (जिला कांगड़ा) नियुक्त किया गया है।
डॉ. ओम प्रकाश यादव (HPAS-2024)
को सहायक आयुक्त से उपायुक्त, किन्नौर से स्थानांतरित कर
उप मंडल अधिकारी (नागरिक), पालमपुर लगाया गया है।
वे नगर निगम आयुक्त पालमपुर के अतिरिक्त कार्यभार से नेत्रा मेती (IAS) को कार्यमुक्त करेंगे।


कल्याणी गुप्ता (HPAS-2025)
को परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, केलांग (लाहौल-स्पीति) से स्थानांतरित कर जनरल मैनेजर (प्रशासन/परियोजना), SPV शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड नियुक्त किया गया है।
यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता के निर्देशानुसार जारी किए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला को "बेसहारा पशु मुक्त" बनाने के लिए जिला प्रशासन का अभियान, 272 का था लक्ष्य 472 पहुंचा दिए गौसदन- DC

Wed Jan 28 , 2026
उपायुक्त ने कहा कि अभियान शुरू होते ही जिला में लोगों ने अपने पशुओं को छोड़ना शुरू कर दिया उपायुक्त की अपील पशुधन हमारी धरोहर, इन्हे बेसहारा न छोड़े एप्पल न्यूज़, शिमला जिला शिमला में सड़क किनारे घूम रहे बेसहारा पशुओं को जिला प्रशासन ने गौशाला तक पहुंचाने के लिए […]

You May Like

Breaking News