IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

डंसा पंचायत के पनोली गांव में पशुपालन विभाग द्वारा गायों को बांझपन से बचाने के दिए टिप्स

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर में डंसा पंचायत के गांव पनोली में गायों में बांझपन के निवारण के लिए पशुपालन विभाग द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया।

इस एक दिवसीय चिकित्सा शिविर में गांव पनौली में लगभग 50 गायों का निरीक्षण किया गयाl इसमें अधिकतर गायों की बच्चेदानी का कमजोर होना जल्दी हिट में ना आना, रिपीट ब्रीडिंग, एंडोमेट्राइटिस जैसी बीमारियों का पता चला।

इस चिकित्सा शिविर का आयोजन बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर के द्वारा किया गया। इसमें डॉ सुरेश कपूर ने गायों में प्रजनन संबंधित बीमारियों के बारे में बताया।

डॉक्टर कुबेर शर्मा ने कृत्रिम गर्भधारण कब किया जाता है वह इसके लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में लोगों को जागरूक किया।

इसके अलावा डॉ रश्मि ठाकुर ने गायों में खानपान से संबंधित बीमारियों व खानपान का गायों की प्रजनन में क्या महत्वता है इसके बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर ग्राम पंचायत Dansa के प्रधान श्री देशराज हुड्डा ने भी लोगों को इस तरह के शिविर में आने के लिए प्रेरित किया।

पशुपालन विभाग से आग्रह किया कि इस तरह के शिविर उनकी पंचायत में समय-समय पर पर लगे , ताकि पशुपालकों को इसका लाभ हो सके।

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र मुख्य रूप से दूध पर आधारित है व यहां के लोगों की आय का मुख्य स्त्रोत दूध ही है। इसीलिए गायों से संबंधित विभिन्न बीमारियों के निवारण के लिए उन्होंने पशुपालन विभाग से भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाने का आग्रह किया।

इस शिविर में पशुपालन विभाग के संजीव कुमार , कुमार विजय कायत , ध्रुव कुमार वह गांव पनौली के पशुपालक निशांत, बुद्धि देवी, गंगा देवी , सहित पनौली के लगभग 50 पशुपालकों ने हिस्सा लिया भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने की उप-मुख्यमंत्री से भेंट

Fri Jan 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशालाहरोली विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज धर्मशाला में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और उन्हें प्रदेश का प्रथम उप-मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।इस दौरान उप मुख्यमंत्री से अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने भी भेंट कर बधाई दी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार […]

You May Like

Breaking News