file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दिल्ली बार्डर सील, केवल चण्डीगढ़ तक ही चलेगी HRTC बसें, किसान आंदोलन के चलते दिल्ली बस बंद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवहन के मध्येनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में दिनांक 13.02. 2024 सांय को आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को दिनांक 13.02.2024 को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक रोहन चन्द ठाकुर ने बताया कि यात्रियों को रास्ते में जाम एवम् दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दिनांक 13.02.2024 को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चण्डीगढ़ तक एवम् दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबन्धित किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब एवम् चण्डीगढ़ एवम् हरियाणा राज्य की बसें भी चण्डीगढ़ तक ही जायेगी एवम् दिल्ली से कोई भी बस सेवा नहीं आयेगी।

यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे चण्डीगढ़, दिल्ली के बीच में यात्रा करने से पहले नज़दीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला कंट्रोल रूम न० 0177- 2658765, दिल्ली 011-23868694 एवम् चण्डीगढ़ सम्पर्क करें। 94633- 78026 पर

दिनांक 14.02.2024 को बसों की चण्डीगढ़ दिल्ली के बीच में आवाजाही का निर्णय हरियाणा एवम् दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने किए IAS के ताबड़तोड़ तबादले और दिए अतिरिक्त प्रभार, प्रूथी राज्य चयन आयोग के चेयरमैन, राकेश कंवर I&PR.. देखें कौन कहां...

Tue Feb 13 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार ने किए IAS के ताबड़तोड़ तबादले और दिए अतिरिक्त प्रभार, देखें कौन कहां… pdhen अधिसूचना…

You May Like

Breaking News