file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

CM जयराम पर अफसरशाही हावी, बिना मंजूरी लागू किए शिमला डेवलपमेंट प्लान पर तभी NGT ने लगाई रोक- बुशहरी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नगर निगम चुनाव को देखते हुए आनन फानन में सिटी डेवलपमेंट प्लान को बिना किसी अधिसूचना , विधि विभाग व एन जी टी की मंजूरी के मंत्रिमंडल से स्वीकृत करवा कर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर करवा दिए। जिस पर अब एनजीटी ने रोक लगा दी है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री पर अफसरशही पूरी तरह से हावी हो चुकी है।

बुशहरी ने कहा कि यदि सरकार सिटी डेवलपमेंट प्लान के प्रति इतनी गंभीर होती तो केवल चुनाव से छे महीने पहले ही ये याद क्यूं आई। ये सरकार चुनाव से ठीक पहले आधे अधूरे कार्यों का उद्धघाटन कर रही है।

भाजपा को यह मालूम होना चाहिए कि जिन कार्यों का लोकार्पण आप कर रहे हो ये सारे कांग्रेस पार्टी सरकार के कार्यकाल के है।

भाजपा को ये मालूम होना चाहिए कि २०१६ में वीरभद्र सिंह जी ने शिमला शहर में तंग सड़कों को चौड़ा करने के लिए नगर निगम को १५  करोड़ रुपए दिए थे। सभी पार्किंग उस समय बन चुकी थी और अन्य पार्किंग बन रही थी जिसका आज ये सरकार उद्धघाटन कर रही  है।

आईजीएमसी में ओपीडी ब्लॉक , संजौली बायपास मै हेलीपैड और चमियाना में कार्डिक अति आधुनिक भवन पैदल चलने के मार्ग शिमला सौंदर्य के सभी कार्य वीरभद्र सिंह के कार्यकाल मै शुरू हो गए थे जिसको शिमला की जनता भलीभांति जानती है।

ये सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। इस प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भ्रष्टाचार , बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। जो सरकार लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर सकती ऐसी भ्रष्ट सरकार को सता में रहने का कोई अधिकार नही।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को पालमपुर में मिला अपना पहला विज्ञान केंद्र, अनुराग ठाकुर ने किया उदघाटन

Sat May 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, पालमपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 14 मई, 2022 की दोपहर में पालमपुर में एक विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (#NCSM), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन द्वारा विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की योजना […]

You May Like

Breaking News