सेब पर घिर गई सरकार, MLA कसुम्पटी अनिरूद्ध सिंह ने सरकार पर लगाया सेब के दाम गिराने का आरोप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में सेब के दाम ओंधे मुहँ गिर पड़े है। सरकार के नेता सेब पर अनाप शनाप बयानबाज़ी कर रहे है। हिमाचल की सियासत सेब के इर्द गिर्द घूमने लगी है। घूमे भी क्यों नही हिमाचल में सेब 5 हज़ार करोड़ की आर्थिकी जो ठहरी।

दाम गिरे सो गिरे, उस पर सियायत भी हो रही थी। लेकिन इस सियायत में सरकार के बागबानी मंत्री महेंद्र ठाकुर ने आग में घी डालने का काम किया। अब कांग्रेस पार्टी से लेकर बागवानों को उनके ऊपर हमला करने का मौका हाथ लग गया है।कांग्रेस के नेता सेब के दामों को लेकर सरकार पर हमलावर है।

कसुम्पटी के कांग्रेसी विधायक अनिरुद्ध सिंह ने सरकार पर सेब के दामों को जानबूझकर गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सेब के गिरते दामों के बीच बाग़वानी मंत्री का बयान हास्यास्पद है। यदि मंत्री इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी करेंगे तो सेब की आर्थिकी को नुकसान होगा।

मंत्री के बयानों से साफ़ की अंदानी व अम्बानी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने शिमला राजीव भवन में आयोजित कसुम्पटी महिला मंडल की बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू ये बात कही।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने मंडी में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया

Sun Sep 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में प्रदेश के पहले सरकारी क्षेत्र के 20 बिस्तरों की क्षमता वाले आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के आदि युवाओं की नशे की […]

You May Like