IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

सुक्खू, अग्निहोत्री करते है जनता को गुमराह- रणधीर

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एंव विधायक रणधीर शर्मा ने अपने ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री लगातार प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कल हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ब्यान दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से मदद दिलाने में रोड़ा अटका रहे हैं एंव विरोध कर रहें है। 

उन्होंने इस बयान को निराधार मानते हुए कहा कि यह ब्यान जनता को गुमराह करने वाला बयान है और यह ब्यान कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं का छुपाने का एक प्रयास है।

उन्होंने अपने ब्यान में मुकेश अग्निहोत्री से पूछना चाहा है कि कौन सा ऐसा काम जो उन्होंने केंद्र को प्रोजेक्ट भेजा उसको रुकवाने का काम हमारे किस नेता ने किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह बेतुकी ब्यानबाजी न करें तथ्यों पर आधारित ब्यान दें। किस प्रोजेक्ट को किस नेता ने रुकवाया, तब जनता उन पर विश्वास करेगी। इस तरह आधारहीन ब्यानबाजी करके वह जनता के बीच हास्य का पात्र बन रहें है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हर समय हिमाचल प्रदेश को केंद्र अधिक से अधिक सहायता दे उसके लिए प्रयास किए।

भारतीय जनता  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्राकृतिक आपदा के दौरान न केवल हिमाचल प्रदेश का दौरा किया बल्कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर अधिक से अधिक धनराशि हिमाचल प्रदेश को मिले, उसके लिए प्रयास किए।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कोशिश की और 1782 करोड़ रूपये राहत राशि के रूप में हिमाचल प्रदेश केंन्द्र ने दिया जो कि एक रिकोर्ड है। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की 254 सड़कों को अपग्रेड करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लगभग 2700 करोड़ रूपये जारी किए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत 11000 मकान हिमाचल प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी सरकार ने दिए। जल जीवन मिशन विभाग उप मुख्यमंत्री के पास है, उसके तहत 190 करोड़ रूपये आया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा रूटीन में हर प्रदेश को आर्थिक सहायता मिलती है, वह समय-समय पर हिमाचल प्रदेश को मिली है। हिमाचल प्रदेश को अनेकों विभागों के माध्यम से धनराशि मिलती है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कभी केंद्र सरकार का धन्यवाद नहीं किया।

हालांकि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने गडकरी का जरूर धन्यवाद किया वो तभी किया है जब उनके विभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेजें-3 में  2700 करोड़ रूपये आया। अन्य प्रोजेक्टों के माध्यम से करोड़ों रूपये केंद्र सरकार दे रही है।

रणधीर शर्मा ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि  यह सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण कर रही है। जबकि जनता सच्चाई जानती है। यह प्रयास निराधार है। इसमें यह सफल नहीं होंगे। भारतीय जनता पार्टी देश हित, प्रदेश हित और जनहित में काम करती आई है और करती रहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस में अंतर्कलह हावी, स्थिति जगजाहिर : भारद्वाज

Thu Feb 1 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अंदर उच्च स्तर की अंतर्कलह चल रही है और कंही ना कंही  ऐसा लगता है की हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और संगठन के अंदर तालमेल बैठ नहीं रहा है। कांग्रेस […]

You May Like