रामपुर बुशहर की झींझुनू-शरोग सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करें, SE PWD से मिला प्रतिनिधिमंडल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

झींझुनू शरोग का प्रतिनिधिमंडल हिमफैड निदेशक नरेश चौहान एवं राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में SE PWD पासंग नेगी से मिला और झींझुनू शरोग के कार्य को शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया गया।

झींझुनू शरोग इस मार्ग के साथ साथ ब्रांडली खड्ड से सुंगरी, टिक़्कर से खमाड़ी और रामपुर लस्सा खोपड़ी संपर्क मार्ग खोलने व पक्का करने बारे भी चर्चा की गई।

SE PWD ने आश्वास्त किया है कि मुख्यमंत्री से इन मांगो को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के लिए वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि झींझुनू शरोग रोड़ के टेंडर शीघ्र लगने वाले है।

ब्रांदली सुंगरी रोड़ को PMGY-3 में शीघ्र स्वीकृति मिलने वाली है व टिक़्कर खमाड़ी रोड़ का कार्य भी शीघ्र शुरु होने वाला है।

उन्होंने कहा कि अप्पर लस्सा रोड़ का डंगो व सोलिंग का कार्य प्रगति पर है जो शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की 5,000 औंस रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्र- जय राम

Wed May 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, थुनाग मंडी मुख्यमंत्री ने थुनाग में प्रदेश के दूसरे रेशम बीज उत्पादन केन्द्र तथा हि.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उप-कार्यालय का शुभारम्भ किय और सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने […]

You May Like

Breaking News