file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जालप राम बने आनी खण्ड की प्रयोगशाला परिचर संघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला परिचर संघ की आनी खण्ड स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संघ की कार्यकारिणी में लगभग 15 लोगों को शामिल किया गया है। इस दौरान महिला विंग का भी गठन किया गया है। कार्यकारिणी में ब्लॉकों के प्रधानों को 12 जिलों के प्रधान. सचिव वित्त सचिवों को शामिल किया जाएगा ।

महिला विंग के सदस्यों को भी इसमे मौका दिया गया। आनी खण्ड की प्रयोगशाला संघ की नई कार्यकारिणी के गठन  सर्वसहमति से  जिला अध्यक्ष भोला दास ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे प्रयोगशाला परिचर की मांगों को लेकर 5 सूत्रीय मांग पत्र  सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा।
प्रयोगशाला परिचर संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष जालप राम ने बताया कि  प्रयोगशाला परिचर कर्मचारियों के हित से जुड़े मुद्दों को समय-सयम पर सरकार से उठाते रहेंगे।

इस नवनिर्मित कार्यकारणी में जालप राम को अध्यक्ष. फूलचंद को उपाध्यक्ष. शाउनू राम को सचिव. मान दासी को कोषाध्यक्ष. गिरधारीलाल को मुख्य सलाहकार . लोभ राम को प्रेस सचिव व महिला विंग से उपाध्यक्ष के तौर पर चंद्रकला को सर्वसहमति से कार्यकारणी की ज़िम्मेदारी दी गई

Share from A4appleNews:

Next Post

भावावैली काफनू-वांगतू लिंक रोड़ पर वाहन दुर्घटना, भावा खड्ड में गिरी गाड़ी- पिता- बेटी की घटनास्थल पर ही मौत

Sun Oct 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर किन्नौरकिन्नौर जिले की भावावैली को जोड़ने वाले काफनू- वांगतू लिंक रोड़ में एक वाहन लुढकने के कारण सीधे भावा खड्ड में जा गिरी। हादसे में पिता और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुंदरनगर से किन्नौर जिले के […]

You May Like

Breaking News