भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक में प्रदेश अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की एक विशेष एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा आदरणीय डॉ. डेजी ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।


इस अवसर पर रामपुर महिला मोर्चा की अध्यक्षा प्रोमिला मेहता , भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या आदरणीय नीना शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य आदरणीय रीता जोशी सहित जिला की दायित्ववान रामपुर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, महिला कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला शक्ति संगठन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित में सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
“संगठन मजबूत होगा, महिला शक्ति आगे बढ़ेगी और सेवा का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।”

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News