IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी में 121 लोगों ने किया रक्तदान,1 ने देहदान और 4 ने लिया मरणोपरांत अंगदान का प्रण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

पिछले 10 वर्षों से आरटीआई और सामाजिक सुधार पर काम कर रही सचेत संस्था ने अपने10वें स्थापना दिवस के मौक़े पर अपना 8वां रक्तदान एवं अंगदान प्रेरणा शिविर आयोजित किया।शिविर में डीएसपी आनी रविन्द्र सिंह नेगी और पुलिस टीम, पीएनबी आनी की तीन और व्यापार मंडल आनी के सदस्यों सहित क्षेत्र के 145 रक्तदानी पहुंचे, जिनमें से 121 लोग रक्तदान कर पाए। जबकि 24 लोग हाल ही में कोविड वैक्सीन लगाने के कारण रक्तदान नहीं कर पाये।

वहीं सचेत संस्था द्वारा 2016 से मरणोपरांत अंगदान को लेकर चलाई जा रही प्रेरित करने की मुहिम से प्रेरित होकर इस  वर्ष एक व्यक्ति ने मरणोंपरांत देहदान और 4 लोगों ने मरणोपरांत अंगदान का फॉर्म भरकर प्रण लिया।अब तक 77  लोग ले चुके हैं अंगदान की शपथ :सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 77 लोग मरणोपरांत अंगदान की शपथ ले चुके हैं। जिनमे से 3 लोगों ने मरणोपरांत देहदान की शपथ ली है।

इन्होंने ली मरणोपरांत अंगदान की शपथ :

किशोरी लाल गांव डगसारी ( देहदान ) अमन कुमार गांव दोगरी सौभग्या कुमारी, गांव चवाईविशु भारती , गांव तांदीविजया कुमारी, गांव मातलइस शिविर को सफल बनाने में टीम सचेत के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, प्रबन्ध निदेशक जितेंद्र गुप्ता, सचिव गौरव मल्होत्रा,कोषाध्यक्ष गुड्डू ब्रह्मचारी,चमन शर्मा,लाल सिंह ठाकुर,अनूप शर्मा सेना ठाकुर के अलावा स्नो लैंड स्काउटस गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू के रोवर्स अमन भारती, संजय कुमार, अजय कुमार, हरीश शर्मा, आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम की डॉक्टर पायल,रूप लाल शर्मा, नवीन सूद, राम सिंह ठाकुर,दिवाकर, सीएल कश्यप , स्वयंसेवी ललित शर्मा,स्नेहलता और प्रेस क्लब ऑफ आनी के सदस्यों आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

दूसरे साल भी कोरोना की भेंट चढ़ा गोहर का मेला नलवाड़ ख्योड़

Thu Sep 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी कोरोना काल के चलते लगातार दुसरे साल मेला नलवाड़ ख्योड़ का आयोजन रद्द कर दिया गया है। उपमंडलाधिकारी नागरिक गोहर से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बंदिशें जारी रखने का निर्णय लिया है। बंदिशों […]

You May Like

Breaking News