file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दूसरे साल भी कोरोना की भेंट चढ़ा गोहर का मेला नलवाड़ ख्योड़

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

कोरोना काल के चलते लगातार दुसरे साल मेला नलवाड़ ख्योड़ का आयोजन रद्द कर दिया गया है। उपमंडलाधिकारी नागरिक गोहर से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बंदिशें जारी रखने का निर्णय लिया है। बंदिशों के चलते तीन विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होने वाले मध्यावधि चुनाव भी कुछ समय के लिए टाल दिए गए हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 1952 से निर्विघ्न चला आ रहा जिला स्तरीय मेला नलवाड़ ख्योड़ गत वर्ष भी आयोजित नहीं हो पाया था इस वर्ष भी कोरोना के दिनों दिन बढ़ते प्रभाव के कारण प्रशासन द्बारा जिला स्तरीय मेला नलवाड़ ख्योड़ को औपचारिकता मात्र ही मनाने का निर्णय लिया गया है।

परम्परा निभाने के लिए खूंटी गाढ कर बैलों की पूजा अर्चना कर मेले के आयोजन की परम्परा निभाई जाएगी। काबिले गौर है कि मेला नलवाड़ ख्योड़ का आयोजन रद्द होने से हजारों व्यापारियों को करोड़ों रुपए का आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ेगा।

इस मेले में स्थानीय सहित दूसरे राज्यों में हजारों व्यापारियों के आने से करोड़ों का व्यापार होता है।मगर गत दो वर्षों से कोरोना के कारण मेला नलवाड़ ख्योड़ का आयोजन नहीं हो पाया। जिससे करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ जीससे सरकार को भी लाखों रुपए का राजस्व का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पहुंचे शिमला, अनाडेल हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, चार-दिवसीय दौरे पर 17 को करेंगे विधानसभा सत्र को सम्बोधित

Thu Sep 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर वीरवार को शिमला पहुंचे।राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य […]

You May Like

Breaking News