IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पहुंचे शिमला, अनाडेल हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, चार-दिवसीय दौरे पर 17 को करेंगे विधानसभा सत्र को सम्बोधित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर वीरवार को शिमला पहुंचे।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू ने उनका अनाडेल हेलिपैड पर स्वागत किया।

अनाडेल ग्राउंड पर सेना के विमान में राष्ट्रपति पहुँचे जहाँ से वह सीधा के निजी होटल सिसिल पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा शिमला शहर छावनी में तब्दील हो गया है। शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्ध की गई है। अनाडेल ग्राउंड से लेकर सिसल होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।
दूसरी तरफ बालूगंज से लेकर विधानसभा तक भी पुलिस के जवान व सेना के जवान तैनात किए गए हैं। बालूगंज से विधानसभा रोड को बंद कर दिया गया है। वन्ही रिज मालरोड पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है।
17 सितम्बर को राष्ट्रपति 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और स्वर्णिम हिमाचल की कड़ी में हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति करीब 1 घंटे तक सदन में रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने शिमला में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया

Thu Sep 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पीएचडी चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित शिमला में लिफ्ट के समीप कार पार्किंग एवं कमर्शियल परिसर में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया। जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया और इस दौरान उत्पादों का […]

You May Like

Breaking News