file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

एक बार “बैलेट पेपर” से चुनाव करवा कर देख ले चुनाव आयोग, सारे शक दूर हो जाएंगे, CM सुक्खू ने BJP पर लगाए आरोप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

भाजपा पर लगाए आधे अधूरे भवनों के शिलान्यास और उद्घाटन के आरोप, लगाए प्रदेश के संसाधनों को बेचने के आरोप

एप्पल न्यूज, शिमला

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हार का ठीकरा EVM पर फोड़ते हुए कहा है कि EVM पर शक पैदा हो रहा है।

इसलिए चुनाव आयोग को EVM के बजाय बैलेट पेपर पर चुनाव करवा के देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह ब्यान शिमला के चलौंठी में जिला परिषद कार्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ईवीएम पर कई सवाल उठे हैं और लोग शक की निगाह से ईवीएम को देखते हैं ऐसे में देश में एक बार ईवीएम पर चुनाव होने चाहिए इससे सभी का शक दूर हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने बिना बजट और आधे भवनों व कार्यों का उद्धघाटन और शिलान्यास किया। लेकिन वर्तमान सरकार बजट का प्रावधान कर भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है।

भाजपा ने प्रदेश की संपदा को लुटाने का काम किया है जबकि वर्तमान सरकार प्रदेश की संपदा को लूटने नहीं देगी। सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर रही है और कड़े फैसले ले रही है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

HPTDC के होटलों को बंद करने के आदेशों पर हाईकोर्ट की "डबल बेंच" ने लगाई रोक

Mon Nov 25 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल हाईकोर्ट की डबल बैंच ने हिमाचल पर्यटन विकास निगम की रिव्यू पिटिशन पर बड़ी राहत दी है। खंडपीठ ने सिंगल बैंच के निगम के घाटे में चल रहे होटल बंद करने के आदेशों पर रोक लगाई है। इसके बाद निगम के सभी होटल पहले की तरह […]

You May Like

Breaking News