file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में हिमाचल चुनाव पर हुई चर्चा, भाजपा फिर बनाएगी सरकार- कश्यप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक हुई जिसके अंदर हिमाचल प्रदेश से राष्ट्र में सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई और इसमें हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में 76.61% का मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
महिलाओं के बड़े मतदान के रुझान जो सामने आए उससे साफ झलकता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने वाली है।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और उसमें से अधिकांश मत भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि जिस तरह का आंकलन भारतीय जनता पार्टी लगा रही है उसी प्रकार के एग्जिट पोल भी सामने आए हैं और नतीजे एग्जिट पोल से बढ़ चढ़कर आएंगे।
एग्जिट पोल तो केवल शुरुआती रुझान है और आने वाले समय में भाजपा की सीटें एग्जिट पोल से काफी ज्यादा आने वाली है।
8 तारीख को जो नतीजे सामने आएंगे तो भाजपा 40 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आगामी रणनीति के ऊपर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कांग्रेस जीतेगी 38 से 45 सीटें, "Apple News" Exit Poll, जानें किस सर्वे में किसको मिली कितनी सीटें...

Tue Dec 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की जनता रिवाज नहीं बदलेगी और न ही मिशन रिपीट करेगी। जेंट चाहती है कि हर बार सत्ता बदलने की रवायत जारी रहे और कर्मचारी और जनता को इसका सीधा सीधा लाभ मिले। प्रदेश के मतदाता कहते हैं जब हिमाचल की राजनीति के पुरोधा स्टालमार्ट […]

You May Like

Breaking News