राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार- डॉ शांडिल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य मंत्री ने समरहिल के शिव बावड़ी में हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

एप्पल न्यूज़,  शिमला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम ने समरहिल के शिव बावड़ी में हुए भारी भूस्खलन क्षेत्र का दौरा किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश एवं आपदा से काफ़ी नुकसान हुआ है और इसके दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना अति आवश्यक है। ।

डॉ शांडिल ने कहा कि शिव बावड़ी में हुए भूस्खलन से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद एवं दर्दनाक हादसा था। इस अवसर पर उन्होंने घटनास्थल पर एनडीआरएफ, आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय स्वयं सेवकों से भी मिले।

 उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में इन लोगों के द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सरहनीय है। उन्होंने कहा कि इन आपदाओं को ध्यान में रखते हुए हम सभी को आगमी भविष्य मे पर्यावरण की रक्षा करते हुए निर्माण कार्य करने चाहिए ताकि ऐसे दर्दनाक हादसे आगामी भविष्य में देखने को ने मिले। 

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ इल्मा अफरोज, उपमंडल दण्डाधिकारी भानु गुप्ता सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- लद्दाख में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, शिमला के जवान विजय समेत 9 जवान शहीद, CM ने शोक जताया

Sun Aug 20 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला लद्दाख लद्दाख में क्यारी शहर से 7 किमी दूर भारतीय सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 9 जवान वीरगति को प्राप्‍त हुए जबकि एक अन्य घायल हैं। यह सैनिक कारू गैरीसन से क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। वीरगति को प्राप्‍त करने वालों में […]

You May Like

Breaking News