दुःखद- लद्दाख में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, शिमला के जवान विजय समेत 9 जवान शहीद, CM ने शोक जताया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला लद्दाख

लद्दाख में क्यारी शहर से 7 किमी दूर भारतीय सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 9 जवान वीरगति को प्राप्‍त हुए जबकि एक अन्य घायल हैं। यह सैनिक कारू गैरीसन से क्यारी की ओर बढ़ रहे थे।

वीरगति को प्राप्‍त करने वालों में शिमला ग्रामीण के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार , एक जेसीओ (जून‍ियर कमीशंड ऑफ‍िसर) समेत 9 जवान शामिल हैं।


भारतीय सेना के अनुसार हादसा शनिवार शाम लगभग 5:45-6:00 बजे हुआ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को लद्दाख के कियारी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में शहीद हुए शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है जिन्होंने इस दुःखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

विषम भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश को दिया जाए विशेष राहत पैकेज, "केदारनाथ और भुज" त्रासदियों की तर्ज पर करें वित्तीय सहायता प्रदान- सुक्खू

Sun Aug 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में आपदा से हुए भारी नुकसान के संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News