IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

आनी के लांबीसेरी में कार दुर्घटना 3 घायल

6

चमन शर्मा, आनी
पुलिस थाना आनी के अंतर्गत आनी-रूना सड़क मार्ग पर आनी से करीब 2 किलोमीटर दूर लांबीसेरी नामक स्थान पर एक कार दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। देर रात करीब 12 बजे हुई इस दुर्घटना मे दो घायलों को रात को ही जबकि एक अन्य घायल को सुबह सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। जहां ओर उनका प्राथमिक उपचार चला है।

\"\"

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात उन्हें कार दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दो घायलों को निकाला गया और सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान संजीव कुमार पुत्र अमर चंद गांव गुरुवा डाकघर देवरी और जयपाल पुत्र रमेश चंद गांव खौडा डाकघर देवरी के रूप में हुई । जबकि सुबह अस्पताल लाये गए। तीसरे घायल की पहचान अक्षय कुमार पुत्र ताबे राम गांव गुरुवा डाकघर देवरी के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल पर दुर्घटना का जायजा लेने पहुंच गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बर्फबारी से गुलज़ार हुई हिमाचल की वादियां, चांदी सी चमकी पहाड़ियां

Sat Jan 4 , 2020
चमन शर्मा, एप्पल न्यूज़, आनी कुुल्लू हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर अभी भी लगातार जारी है। शिमला, कुल्लू,मंडी सहित केलांग में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश में हो रही बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऊंची पहाड़ियों में […]

You May Like

Breaking News