file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

MC चुनाव से पहले शिमला शहर की सड़कों की टारिंग के लिए CM ने 10 करोड़ किए जारी, बोले-चुनाव के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की है इस राशि से शहर की सड़कों की टायरिंग की जाएगी।

शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा की तरफ से शहर की खस्ता हाल सड़कों को ठीक करने के लिए सरकार से पैसे की मांग की थी जिस पर सीएम ने 10 करोड़ जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारी बारिश बर्फबारी और बरसात के कारण सड़कों की हालत खराब हो जाती है और शिमला शहर की सड़कें भी काफी व्यस्त रहती है।

ऐसे में टायरिंग करने के लिए समय नहीं मिलता है लेकिन विधायक ने समय पर पैसे की मांग की है जिससे शहर की सड़कों की टायरिंग हो पाएगी।

वहीं नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव के लिए हमेशा ही तैयार रहती है और नगर निगम में इस बार फिर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल समाचार

Tue Mar 28 , 2023

You May Like

Breaking News