file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कुल्‍लू जिला के आनी क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान, बाढ़ में बह गए सेब से लदे पेड़, खेत व दो निजी गाड़‍ियां

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

कुल्लू जिला के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बुछैर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार आनी खण्ड की बुछैर पँचायत के खादवी व तराला गांव में शनिवार प्रातः करीब 3 बजे एकाएक बादल फटा।

भारी वारिश की बाढ़ खादवी व तराला गांव में कई खेत व सेब से लदे पेड़ों को बहाकर ले गई बाढ़ की चपेट से दो निजी वाहन भी वह गए, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बाढ़ से हालांकि किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं, मगर खेतों व वाहनों को भारी क्षति पहुंची है।

पँचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया कि शनिवार प्रातः तीन बजे अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आया।जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि लोग समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्‍यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। घर के पास सड़क किनारे खड़ी की गाडि़यां भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं।

इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।

बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद 19 लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, व मकानों को नुकसान पहुंचा है। जबकि कई घर खतरे की जद में आ गए है,जिससे ग्रामीण बेहद सहमे हुए हैं।

इस बारे में तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम व पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मौके की ओर रवाना हो गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुपर RM- HRTC बसों के थामे पहिये, रद्द करो RM देवासेन नेगी का तबादला- क्या सरकार से ऊपर है कर्मचारी..?

Sat Jul 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारी शिमला यूनिट 1 के आरएम देवासेन नेगी के तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर अड़ गया है। इसी के चलते आज प्रदेश में पथ परिवहन निगम की बसों की पहिये थम गए हैं । आज पूरा दिन प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News