file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिमला में बंदर का आतंक:- बैंक में जमा करवाने जा रहे व्यक्ति से 81,800 रुपये छीन पेड़ पर चढ़ा बंदर, नीचे फेंकने लगा नोट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

डीसी कार्यालय के समीप हुई घटना, पेड़ के नीचे बिखरे हजारों रुपये; शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान
एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब बंदर लोगों के घरों और दुकानों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उनकी जेब में रखी नकदी भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला डीसी कार्यालय के समीप सामने आया, जहां एक उत्पाती बंदर बैंक में 81,800 रुपये जमा करवाने जा रहे व्यक्ति की जेब से नकदी का पैकेट छीनकर पेड़ पर चढ़ गया।
हैरानी की बात यह रही कि पेड़ पर पहुंचने के बाद बंदर पैकेट से एक-एक कर नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा। देखते ही देखते पेड़ के नीचे हजारों रुपये बिखर गए। अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह बिखरता देखकर संबंधित व्यक्ति के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। बंदर काफी देर तक पेड़ पर बैठकर नोट नीचे फेंकता रहा।

शिमला के जाखू, बैनमोर, छोटा शिमला, संजौली, ढली, लक्कड़ बाजार, कुसुम्पटी, बालूगंज और समरहिल सहित कई क्षेत्रों में बंदरों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बंदर घरों की छतों और बालकनी में पहुंचकर सामान उठा ले जाते हैं। कई बार लोगों के हाथों से खाने-पीने की चीजें भी छीन लेते हैं। घरों में रखे गमले, कपड़े और अन्य सामान भी इनके उत्पात की भेंट चढ़ रहे हैं।
बंदरों की बढ़ती आवाजाही के कारण बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर निकलने में भी डर सताने लगा है।


स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। लोगों का आरोप है कि बंदरों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने के अभियान अपेक्षित प्रभाव नहीं दिखा पा रहे हैं, जिसके चलते रिहायशी क्षेत्रों में इनकी संख्या और आवाजाही लगातार परेशानी बढ़ा रही है।
लोगों ने जाखू, संजौली, ढली, छोटा शिमला और लक्कड़ बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, बंदरों की नसबंदी करने और उन्हें आबादी से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने की मांग की है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान तलाशना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

"आग लगने से इमारतें जलती हैं, इतिहास नहीं", वह क्यों भूल रहे हैं कि पीटरहॉफ फिर बना था, प्रदेश की संपत्तियां क्यों बेच रहे- जयराम ठाकुर

Thu Nov 12 , 2026
औद्योगिक इकाइयों को दी जमीनों को प्लॉटिंग से जोड़कर देखने के कारण ही  स्टेट लीडर के बजाय रियल एस्टेट डीलर लगते हैं मुख्यमंत्री। एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं। उन्हें प्रदेश को बताना चाहिए कि पीटरहॉफ पीपीपी मॉडल के […]

You May Like

Breaking News