IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शिमला में BCS बिशप कॉटन स्कूल के 3 छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीन छात्र कल से लापता हैं। ये तीनों छात्र 6वीं कक्षा में पढ़ते हैं और मोहाली, करनाल (हरियाणा) व कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) से संबंध रखते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आउटिंग डे के अवसर पर ये तीनों छात्र अन्य सहपाठियों के साथ मॉल रोड गए थे, लेकिन वहां से वापसी के दौरान ये अचानक लापता हो गए। जब देर शाम तक वे स्कूल नहीं लौटे, तो प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शहर के प्रमुख स्थलों—मॉल रोड, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

शिमला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन छात्रों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल ने GST के अंतर्गत मादक पदार्थों की ट्रैकिंग के लिए अलग "ई-वे बिल" की मांग की

Sun Aug 10 , 2025
मादक दवाओं के कारोबार में शामिल दवा इकाइयों की निगरानी के लिए एसडीएम के नेतृत्व में की जा रही समिति गठित एप्पल न्यूज, शिमला नशीले पदार्थों के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने और दवा कंपनियों से मादक पदार्थों के दूसरे स्रोतों में जाने को रोकने के लिए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह […]

You May Like

Breaking News