हादसा- तेज रफ्तार निजी बस ने बाईक सवार सेना के जवान को मारी टक्कर, पोस्टिंग पर अमृतसर जा रहा था जवान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना अब राहगीरो के साथ गाड़ी।चालको को भी भारी पड़ रहा है। सड़क पर दो पहिया वाहन चालक को टक्कर मारने का मामला समाने आया है।

ताजा मामले में आंध्र प्रदेश के थल सेना जवान को तेज रफ्तार निजी बस से टक्कर मार दी है। जवान करुमांची चिन्ना पीरैया की पोस्टिंग जतोग कैन्ट शिमला में थी।

हादसे में जवान को नाक, हाथ, टांग व शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई है। इस बारे में बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थल सेना का जवान घटना के समय मोटर साईकिल से जतोग से अपनी अगली पोस्टिंग अमृतसर जा रहा था। अपनी बाईक पर पैट्रोल पम्प शोघी पहुंचा।

जब वह अपनी बाईक को बाईं तरफ का इंडिकेटर देकर सडक के दूसरी तरफ जाने लगा तो सोलन की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने ओवर टेक करते हुए जवान की बाईक को टक्कर मारी।

टक्कर इतना जोरदार था कि जवान बाईक समेत सडक किनारे नाली तक घिसटता हुआ चला गया।

एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि प्राइवेट बस के चालक अनुराग के खिलाफ तेज रफ्तारी और गलत डायरेक्शन में बस चलाने पर मामला दर्ज किया है। बस ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट- 9 HAS के पद भरेंगे, 90,362 मनरेगा श्रमिक, एकल नारी, 40% दिव्यांग, स्ट्रीट वेंडर्ज और अनाथालयों में रहने वाले बच्चे आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल

Wed Mar 1 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला को हिमाचल प्रदेश, विश्वविद्यालय, बोर्ड या अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में कदाचार की रोकथाम अधिनियम, 1984 (हिमाचल प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ मालप्रैक्टिसिज एट यूनिवर्सिटी, बोर्ड ऑर […]

You May Like

Breaking News