IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

हिमाचल में कांग्रेस जीतेगी 38 से 45 सीटें, “Apple News” Exit Poll, जानें किस सर्वे में किसको मिली कितनी सीटें…

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की जनता रिवाज नहीं बदलेगी और न ही मिशन रिपीट करेगी। जेंट चाहती है कि हर बार सत्ता बदलने की रवायत जारी रहे और कर्मचारी और जनता को इसका सीधा सीधा लाभ मिले।

प्रदेश के मतदाता कहते हैं जब हिमाचल की राजनीति के पुरोधा स्टालमार्ट लीडर वीरभद्र सिंह मिशन रिपीट नहीं कर पाए तो फिर और किसमें दम है कि रिपीट कर जाए वह भी तब जब जनता का हर वर्ग सरकार से निराश हो।

इस स्थिति में यदि मिशन रिपीट होता है तो इसे चमत्कार ही माना जाएगा। क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी, पुरानी पेंशन, GST, सेब बागवानों की अनदेखी, युवाओं और कर्मचारियों पर बल प्रयोग, पेंशन के मुद्दे पर सरकार का चरकग ही न करना, पुलिस भर्ती पेपर लीक, और अदालतों में फंसी भर्तियां, सभी विभागों में हजारों रिक्त पद होने के बावजूद रोजगार न देना, आउटसोर्स कर्मचारियों को झुनझुना थमाना, सड़कों की खस्ता हालत और उस पर हजारों करोड़ का कर्ज प्रदेश की जनता के कंधे पर लादने जैसे मुद्दे हर जुबान पर थे।

स्थिति कांग्रेस की भी खास अच्छी नहीं थी लेकिन उपचुनावों में क्लीन स्वीप कर चारों सीटें जीतना, दर्शा रहा था कि जनता भाजपा के साथ तो नहीं है। जब कांग्रेस में भी भविष्य नजर नहीं आने लगा और वीरभद्र सिंह की कमी खलने लगी थी तो लोग तीसरे विकल्प यानी आम आदमी पार्टी की ओर जाने लगे। खूब जोर शोर से आप आई लेकिन सतेंद्र जैन के जेल जाते ही पार्टी को जैसे सांप सूंघ गया हो। कहीं नजर ही न आई। चुनाव के समय ऐसी स्थिति थी कि चार लोगों के साथ प्रत्याशी घूम रहे थे। कोई बड़ी रैली नहीं न कार्यक्रम कोई प्रवक्ता तक कार्यालय में न था।

ऐसी स्थिति में लोगों ने फिर से कांग्रेस का रुख किया और पार्टी हाईकमान को जब लगा कि कांग्रेस की डूबती नैया को हिमाचल पर लगा सकता है तो कांग्रेस ने पूरी ताकत झौंक दी। राष्ट्रीय मोडिया तो पहले से ही भाजपा को जिताने में जुट था तो कांग्रेस ने स्थानीय मीडिया को साथ लिया और माहौल बन गया।

एप्पल न्यूज “Apple News” ने अपने स्तर पर जनता की नब्ज टटोली और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

Apple News Exit Poll

हिमाचल में कांग्रेस जीतेगी 38 से 45 सीटें

…..भाजपा जीत सकती है 16 से 24 सीटें

……अन्य जीत सकते हैं 3 से 5 सीटें

ये कोई फाइनल नतीजे नहीं हैं। जेंट ने सभी 412 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद कर रखा है जिसका फैसला 8 दिसम्बर को होगा।

इसी तरह अन्य एजेंसियों ने भी सर्वे किए हैं जो इस तरह हैं

Exit poll in Himachal

Aaj tak

BJP…..24 – 34
Congress….30 – 40
Aap…. 0

Exit poll in Himachal

India tv

BJP…..35 – 40
Congress….26 – 31
Aap…. 0
Other….. 0 – 3

Exit poll in Himachal

News 18 India

BJP…..35
Congress….31
Aap…. 0
Other….. 2

Exit poll in Himachal

Times now

BJP…..34 – 42
Congress….24 – 32
Aap…. 0
Other….. 1- 3

Exit poll in Himachal

BJP…..34 – 39
Congress….28 – 33
Aap…. 1
Other….. 1- 4

Republic Bharat

Share from A4appleNews:

Next Post

Exit Poll से 2 दिन खुश हो ले भाजपा, 8 दिसम्बर को कांग्रेस की ही सरकार बनेगी- नरेश

Tue Dec 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसम्बर को होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन एग्जिट पोल जारी किए गए जिसमे ज्यादातर पोल भाजपा के पक्ष में हैं लेकिन कांग्रेस जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News