IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

CM ने सुन्दरनगर में PSA प्लांट का किया उदघाटन, बाड़ी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के राजकीय नागरिक अस्पताल सुन्दरनगर में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित 500 एलपीएम क्षमता वाले प्रैशर स्विंग एब्जाॅप्र्शन प्लांट (पीएसए) का उदघाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांगे्रस सरकार ने सुन्दरनगर क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में केवल बड़े-बड़े दावे किए गए हैं, परन्तु वास्तविकता में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर व्यक्ति का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड आरम्भ होने के समय केवल दो पीएसए प्लांट थे जबकि आज प्रदेश के विभिन्न भागों में 41 पीएसए प्लांट कार्यशील हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और मजबूत नेतृत्व में देशभर में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने राज्य की पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

जिला कुल्लू के मलाणा और जिला कांगड़ा के बड़ा भंगाल जैसे दूर दराज के क्षेत्रों में हैलीकाॅप्टर की विशेष उड़ानों के संचालन के माध्यम से टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान प्रभावी प्रबन्धन सुनिश्चित किया और प्रदेश सरकार की इस पहल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि राज्य पात्र आयु वर्ग के लोगों की पहली खुराक सुनिश्चित करने में अग्रणी रहा और अब सभी पात्र लोगों के दूसरी डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं से इस संवेदनशील मुददे का राजनीतिकरण करने से परहेज करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं के झूठ से भलीभांति परिचित है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस महीने की 27 तारीख को अपने वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण करेगी और इस कार्यक्रम में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के लिए 11,300 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्रदेश के किसानों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कृषक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि है।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कुछ प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में एक पशु औषधालय खोलने की घोषणा भी की।

इसके पश्चात सुन्दरनगर के पुंग में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की 266वीं शाखा का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रभावशाली कुशल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण में 25 प्रतिशत की भागीदारी है। उन्होंने बैंक के अध्यक्ष उदय चन्द्र और बैंक के अन्य सदस्यों के प्रयासों की भी सराहना की।

सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्हांेने सुन्दरनगर नागरिक अस्पताल के लिए पीएसए प्लांट समर्पित करने और इसकी क्षमता 150 बिस्तरों तक बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सुन्दरनगर शहर के लिए 25 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है और अगले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री द्वारा इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीआरएफ के अन्तर्गत सलापड़-ततापानी सड़क के लिए 295 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए है, जो मुख्यमंत्री की विकास के प्रति प्रतिबद्धता और संकल्प को दर्शता है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी विस्तार से बताया।

भाजपा जिला अध्यक्ष दलीप सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद सुन्दरनगर के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, मण्डी के उपायुक्त अरन्दिम चैधरी, नागरिक अस्पताल सुन्दरनगर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. धर्म सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार का पर्यटकों से आग्रह, क्रिसमस- न्यू ईयर मनाने आएं लेकिन भीड़ वाले स्थानों में न जाएं- सुरेश भारद्वाज

Thu Dec 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में नव वर्ष एवं क्रिसमस के त्योहारों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर उमड़ते जन सैलाब को देखते हुए हिमाचल प्रदेश शहरी विकास तथा सहकारिता मंत्री ने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि अधिक […]

You May Like

Breaking News