file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 73 स्थानों पर रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रोपे जाएंगे 1 लाख 10 हजार पौधे- डॉ साधना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर ने जाखू मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर अखरोट का पौधा रोपित कर किया।
उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिन्हित 73 स्थानों पर लगभग 107.6 हैक्टेयर भूमि पर 1 लाख 10 हजार पौधे रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रोपित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।

डॉ साधना ने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकर्ता, युवक मण्डल, महिला मण्डल व चुने हुए प्रतिनिधि पौधा रोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश सम्प्रेषित करेंगे।
उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के उपरांत इनका संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए रेडक्रॉस एवं जुड़े हुए कार्यकर्ता निश्चित तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे।
उन्होंने बताया कि आज जाखू क्षेत्र में अखरोट, बान, देवदार और खनोर के 100 पौधे लगाए गए।
प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डॉ. सविता ने बताया कि विभाग द्वारा 20 और 21 जुलाई तक 10 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। रेडक्रॉस के 1 लाख 10 हजार पौधों को शामिल कर यह संख्या 11 लाख 10 हजार की होगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष वन विभाग द्वारा प्रदेश में 14 हजार हैक्टेयर भूमि पर 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बाहरा विश्वविद्यालय में विज्ञान और गणित के अध्यापकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Wed Jul 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, सोलन वाकनघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में विज्ञान तथा गणित के अध्यापकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। समापन समारोह के दौरान मुखातिथि के तौर पर डॉ जगदीश नेगी उप निदेशक (उच्च शिक्षा ) जिला सोलन रहे। इस अवसर पर डॉ नेगी ने शिक्षकों को इस कार्यशाला […]

You May Like

Breaking News