file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

दर्द- कंधे पर हल उठा पैदल यात्रा कर किसान लायक राम पहुचा CM से मिलने शिमला, कर्ज से राहत व नुकसान का मुआवजा देने की लगाई गुहार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के किसान बागवानों की समस्याओं को लेकर सोलन के बद्दी के लायक राम किसान बचाओ देश बचाओ पैदल यात्रा पर निकले है। लायक राम हल कंधे पर उठा कर मुख्यमंत्री से मिलने शिमला पहुचा है।

लायक राम ने बद्दी से एक जनवरी को यात्रा शुरू की थी और शनिवार को शिमला पहुचा। जंहा उन्होंने डीसी ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से हल रख कर प्रदर्शन किया ओर किसानों की फसलों के बर्बाद होने पर समय पर मुआवजा देने के साथ ही कर्ज माफ करने की गुहार लगाई।

लायक राम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मिलने भी जाएंगे व किसान बागवानों के हित मे योजनाएं बनाने की मांग करेगे।

लायक राम ने कहा की किसान बारिश पर निर्भर करता है ओर बारिश का कम ज्यादा होना फसल पर प्रभाव डालता है फैसले खराब हो जाती है।

सरकार इसके लिए कोई मुआवजा भी नहीं देती हैं। किसान सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है देश का पेट भरता है किसानों के लिए कोई छोटा कोई छोटा बड़ा नहीं होता।

चाहे वह मजदूर हो या फिर प्रधानमंत्री। हर वर्ग का पेट भरने का काम किसान करता है लेकिन आज किसान आत्महत्या की कगार पर आकर खड़ा हो गया है ना किसानों को मुआवजा मिल रहे है।

बीज और दवाइयां महंगी हो गई है कभी प्रकृति की मार तो कभी राजनीति की मार किसानों को झेलनी पड़ती है। बैंकों से लोन उठाना पड़ता है और लोन के लिए मात्र 15 दिन का समय दिया जाता है और अगर लोन समय पर नहीं भरा जाता तो जमीन और घर जब्त कर दिए जाते है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मुआवजे का प्रबंध करे। इसके लिए वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते है।

मांगों को लेकर पहले मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा और फिर प्रधानमंत्री तक अपनी बात रखने के लिए दिल्ली के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खु सरकार ने बनाये 6 CPS, सीएम ने अपने कार्यालय में दिलाई शपथ

Sun Jan 8 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राजभवन में मंत्रियों की शपथ समारोह से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने मुख्य संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई। जिसमें कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बैजनाथ से किशोरी लाल, अर्की से संजय अवस्थी, रोहड़ू से मोहन लाल बरागटा, दून से राम कुमार चौधरी, पालमपुर से आशीष बुटेल का […]

You May Like

Breaking News