निजी बसों में म्यूजिक/स्टीरियो सिस्टम बजाने पर होगी कार्यवाई

5
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी योगराज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी बसों में तेज म्यूजिक/स्टीरियों चलाने की लोगों की शिकायतों प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने निजी बस आॅपरेटर को निर्देश देते हुए कहा कि म्यूजिक सिस्टिम को तत्काल रूप से हटा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि निजी बसों में म्यूजिक सिस्टम चलाए जाने से ध्वनी प्रदूषण के साथ-साथ यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि बसों में म्यूजिक सिस्टम चलाना मोटर व्हीकल अधिनियम, 1988 का उल्लंघन करने पर म्यूजिक सिस्टम को जब्त कर लिया जाएगा और चालान भी किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी चालक या परिचालक को इस नियम की उल्लंघना करते देख बस शिकायत पुस्तिका में जरूर लिखे।  

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के निरमण्ड छीलर में चलती बस का दरवाजा खुलने से दो लड़कियां गिरी, एक लड़की की मौत

Tue Mar 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, आनी निरमंड खण्ड के अन्तर्गत बागीपुल के साथ एक चलती निजी बस की खिड़की खुलने से, दो लड़कियां वाहर गिरकर, गम्भीर रूप से जख्मी हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि निरमण्ड खण्ड के […]

You May Like

Breaking News