file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सर्वपल्ली राधा कृष्णन्न BEd/MEd कॉलेज नोगली \’बेहतरीन शिक्षण संस्थान\’ और डॉ. मुकेश शर्मा बने \’एजुकेशन लीडर\’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

प्रोक्सिस मिडिया द्वारा 30 जून को प्रदान किया गया राष्ट्रीय पुरस्कार

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 2020 का हिमाचल का बेहतरीन शिक्षण – प्रशिक्षण संस्थान का राष्ट्रीय पुरस्कार तथा एजुकेशन लीडर का राष्ट्रीय पुरस्कार सर्वपल्ली राधा कृष्णन संस्थान व संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा को प्रोक्सिस मिडिया ग्रुप द्वारा प्रदान किया गया। यह राष्ट्रीय पुरस्कार भारत वर्ष के 25 विजेताओं को 5 अलग अलग स्तरों पर उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया गया।

\"\"


सर्वपल्ली संस्थान व संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा को यह राष्ट्रीय पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में पिछले करीब 20 वर्षो में किये जा रहे सराहनीय कार्यों तथा शिक्षा में गुणवता , पिछड़े क्षेत्रो के छात्र –छात्राओं को छात्रवृत्ति व शिक्षा का अवसर प्रदान करने जैसे अनेको कार्यों के लिए दिया गया I
कोविड -19 वैश्विक महामारी के दौरान भी संस्थान द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के साथ –साथ ऑनलाइन गतिविधिओं का आयोजन करवाया जाता रहा है , जो संस्थान की कार्यशैली को व गुणवता को दर्शाता है।

इस उपलब्धी को हासिल करने पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नविन मोक्टा ने सभी शिक्षको , गैर शिक्षको ,अभिवावकों, छात्र –छात्राओं तथा मुख्य रूप से संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा को बधाई दी।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने वक्तब्य में कहा की मुझे एवम संस्थान को शीर्ष तक पंहुचाना एवम राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के पीछे प्रधानाचार्य एवम सर्वपल्ली परिवार के सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया।

इसी विशेषता व कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए प्रक्सिस मिडिया ग्रुप द्वारा हिमाचल के बेहतरीन एजुकेशन लीडर का राष्ट्रीय पुरस्कार डॉ. मुकेश शर्मा को दिया गया । समाज व प्रदेश को ऐसे शिक्षण व प्रशिक्ष्ण संस्थान तथा प्रतिभाशाली व्यक्तित्व पर नाज है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बस किराए में 25% बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस, छाजटा ने चेताया- निर्णय वापस न लिया तो सड़कों पर होगा प्रदर्शन

Sat Jul 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने के लिए गए निर्णय पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण भड़क गई है। जिला कांग्रेस ने संकट काल में लिए गए जनविरोधी फैसले का कड़ा विरोध किया है। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा […]

You May Like

Breaking News