जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव जीतने का दावा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। छोटा शिमला में अपने आवास पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।

इस मौके पर काफी तादात में कार्यकर्ता जयराम ठाकुर के आवास पर पहुंचे और उन्हें रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर कार्यकर्ता जमकर झूमते हुए नजर आए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि यह होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है और सभी मिलजुल कर होली का पर्व मनाते हैं और इस बार लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं रंगों का यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ हर साल मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा के चुनाव भी हैं ओर विधानसभा के उपचुनाव भी है और लोकतंत्र के इस पर्व को भी सौहार्दपूर्ण तरीके मनाए ओर इसमें अपना योगदान दें।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने टिकट घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने अपनी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार भी घोषित नहीं किए हैं जबकि बीजेपी ने चारों सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

जयराम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर सुरेश कश्यप कंगना रनौत, डॉ राजीव भारद्वाज को बधाई दी और कहा कि 2014 में भी चारों सीटें जीती थी और 2019 में भी जीती थी और अब 2024 में भी भाजपा लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि देश की आवश्यकता नरेंद्र मोदी है और इस बात को पूरा देश महसूस कर रहा है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए हिमाचल प्रदेश भी अपना शत प्रतिशत योगदान देगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- कुल्लू के जाजर में कार हादसा, सोलन निवासी एक व्यक्ति की मौके पर मौत

Tue Mar 26 , 2024
एप्पल न्यूज़, आनी ज़िला कुल्लू में आनी क्षेत्र के जाजर के समीप एक गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने का समाचार है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी नम्बर HP-14E-8222 जाजर के पास अनिंयत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस […]

You May Like

Breaking News