एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
पुलिस थाना रामपुर के तहत सिटी पुलिस चौकी की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सिटी रामपुर पुलिस चौकी की टीम ने पुराना बस अड्डा रामपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आशीष मेहता (28) पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह, निवासी तहसील निचार, जिला किन्नौर तथा दिव्यांशु (20) पुत्र प्रेम चंद, निवासी तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 105/2026, दिनांक 1 अक्तूबर 2026, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।



