NJHPS में श्रमदान के तहत CISF इकाई के साथ “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता-अभियान का आग़ाज़

एप्पाल न्यूज़, ​झाकड़ी: 01.10.2026
​स्वच्छता-पखवाड़ा मिशन की कड़ी में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा आयोजित दिनांक 17.09.2026 से 02.10.2026 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” मिशन क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई के संयुक्त सहयोग से “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष स्वच्छता अभियान (श्रमदान) का आगाज हुआ l
​इस विशेष स्वच्छता अभियान में परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर सहित एनजेएचपीएस के विभागाध्यक्ष , अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ (CISF) इकाई के जवानो तथा सविंदा कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने इस अभियान में मेन चेकपोस्ट के समीप NH5 रेहड़ी मार्किट तक साफ-सफाई की तथा सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इसके साथ ही सीएसआर विभाग एनजेएचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के दौरान adopt की हुई सभी CTUs में साइन बोर्ड लगाए गए।
​परियोजना प्रमुख ने सभी रैली में शामिल उपस्थित सीआईएसएफ़ के जवानों, अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छता केवल एक दिन तक सीमित न रहे बल्कि अपनी 2 दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ l

Share from A4appleNews:

Next Post

तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हिमाचल सरकार- रोहित ठाकुर

Thu Oct 1 , 2026
विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर लें भाग एप्पल न्यूज़, तकलेच/रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य […]

You May Like

Breaking News