हिमाचल दिल्ली को 137 क्यूसेक पानी देगा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हिमाचल सरकार ने अपना स्टैंड किया क्लियर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश से दिल्ली को यमुना नदी से 137 क्यूसेक पानी देने को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच टकराव पर आज सुप्रीम कोर्ट के हिमाचल को पानी देने के आदेश पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा है कि हिमाचल सरकार और दिल्ली सरकार के बीच 2019 मे 137 क्यूसेक पानी दिल्ली को देने का एग्रीमेंट हुआ था उस एग्रीमेंट के मुताबिक हिमाचल दिल्ली को पानी देगा।

हरियाणा के साथ दिल्ली के टकराव पर उन्होंने कहा हमारा दिल्ली सरकार के साथ एग्रीमेंट हैं वो जारी रहेगा। ये पक्ष हमने सुप्रीम कोर्ट में भी रखा है कि हिमाचल लगातार एग्रीमेंट के मुताबिक पहले की तरह पानी देगा

Share from A4appleNews:

Next Post

चंडीगढ़- शिमला फोरलेन निर्माण से मल्याणा एवं चम्याणा हिस्से में आ रही समस्याओं का होगा समाधान- अनुपम कश्यप

Fri Jun 7 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग परमाणु-शिमला फोरलेन के मल्याणा एवं चम्याणा के मध्य निर्माण स्थल पर किये गए संयुक्त निरीक्षण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  अनुपम कश्यप ने कहा कि फोरलेन निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आ रही समस्याओं […]

You May Like

Breaking News