IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल और मुख्यमंत्री हिमाचल ने दी गुरु नानक जयन्ती पर बधाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि गुरूजी की शिक्षाओं का अनुसरण कर हम शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है।हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने विश्व बन्धुत्व पर बल दिया और उनकी शिक्षाएं मौजूदा परिस्थितयों में और भी प्रासंगिक हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

52वें HP पुलिस खेल एवं ड्यूटी मीट- 2023 धर्मशाला मे दूसरे दिन जवानों ने बहाया खूब पसीना

Mon Nov 27 , 2023
एप्पल न्यूज, धर्मशाला 52वें एच.पी. पुलिस खेल एवं ड्यूटी मीट, 2023 का आयोजन पुलिस मैदान धर्मशाला में 26 नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है। आज 27.11.2023 को एसएआई स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रमों के मैच/परिणाम इस प्रकार हैं:इवेंट का नामः- 100 मीटर दौड़(पुरुष) फाइनलरैंक और […]

You May Like

Breaking News